Site icon जनस्वराज हिंदी

नगदीलपुर गांव में पांच वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या

IMG 20251217 WA0045

 

सेवराई ।तहसील क्षेत्र के नगदीलपुर गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या पिछले लगभग पाँच वर्षों से ज्यों की त्यों बनी हुई है। यह वही मार्ग है जो रेवतीपुर NH-124C से कटकर सीधे बारा तक जाता है, लेकिन बीच के हिस्से—विशेषकर नगदीलपुर गांव—में स्थिति इतनी खराब है कि राहगीरों को पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय ग्रामीण रामसुरेश पाण्डेय, दिनेश, मनोज बिन्द और जंगबहादुर बिन्द ने बताया कि हल्की बारिश भी रास्ते को तालाब में बदल देती है। कई घरों का पानी सीधे सड़क के किनारे जम जाता है, जिससे लोगों के वाहनों का निकलना तो दूर, प्राथमिक स्कूल के बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र मुहम्मदाबाद विधानसभा में आता है, जिसके विधायक सपा के मन्नू अंसारी और सांसद सनातन पाण्डेय हैं। उनका आरोप है कि वर्षों से लगातार शिकायतों के बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और न ही सड़क निर्माण या जल निकासी की कोई ठोस कार्ययोजना बनाई गई।

स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कराया जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षों से झेली जा रही समस्या का समाधान हो सके।

Exit mobile version