Site icon जनस्वराज हिंदी

धान क्रय केंद्र से धान की चोरी,विपणन निरीक्षक ने केंद्र पर रात्रि प्रहर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

Oplus

oplus_131072

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय भदौरा ब्लाक मुख्यालय के परिसर में बने धान क्रय केंद्र से बीते दिनों से धान चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मामला संज्ञान में आने पर सेवराई क्रय केंद्र के बिपणन निरीक्षक विकास सिंह ने गहमर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि भदौरा ब्लाक के अंदर सरकारी कम्पाउंड में सेवराई धान क्रय केंद्र संचालित हो रहा है। जहां से लगातार धान की बोरियां चोरी हो रही थी। बताया कि सरकारी धान को क्रय के बाद जो बोरियां तौल कराकर रखी जा रही थी। कई दिनों से करीब 10-15 बोरियां कम हो जा रही थी। जिसकी जांच करने पर बाउंड्री से सटे एक अर्ध निर्मित मकान में कुछ धान की खाली बोरियां बरामद हुई है।जहां धान भी गिरा मिला है।

विपणन निरीक्षक ने केंद्र पर रात्रि प्रहर पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग किया है। कहा कि बोरियां चोरी होने से राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है। वही किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र पर किसानों के द्वारा भी धान गिराकर तौल के इन्तेजार में छोड़ दिया जाता हैं। सम्भव है कि अज्ञात चोरों के द्वारा गिरोह बनाकर किसानों के धान के गल्ले से भी धान चोरी किया गया हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इस बाबत गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है अगर तहरीर मिलता है तो आवश्यक उचित कार्यवाई की जाएगी।

Exit mobile version