Site icon जनस्वराज हिंदी

धनाड़ी गांव का मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर स्थिति में

Oplus

oplus_132096

सेवराई ।तहसील क्षेत्र के धनाड़ी गांव का मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर स्थिति में है। यह मार्ग दिलदारनगर देवल मुख्य मार्ग से जोड़ती है।यह मार्ग अमौरा और देवल होते हुए बिहार को जोड़ता है। इस सड़क का इस्तेमाल खजूरी, अरँगी सहित कई गांवों के लोग रोजाना करते हैं।

सड़क की खराब स्थिति के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक और राहगीर भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

जमानिया विधानसभा की अन्य सड़कों की बरसात से पहले मरम्मत की गई, लेकिन कर्मनाशा के तटवर्ती इलाकों की सड़कों की उपेक्षा की गई। स्थानीय निवासी अविनाश यादव, पप्पू, जुबैर और वासिल खान ने बताया कि यह मार्ग कई सालों से खराब है।

कांग्रेस नेता अहमद शमशाद ने कहा कि पिछले साल सड़क की स्थिति के विरोध में 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा की गई थी। एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी इस मार्ग की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

इस सम्बंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एई ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सड़क को कार्य योजना में लिया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही मरम्मत कार्य कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा

Exit mobile version