Site icon जनस्वराज हिंदी

दुर्गा मन्दिर के दरवाजा का ताला तोड़ चोरों ने मूर्ति से सोने,चांदी के आभूषण पर फेरा हाथ

IMG 20250128 WA0009

नगसर। स्थानीय नगसर हाल्ट थाना के गगरन गाँव स्थित प्राइमरी पाठशाला के समीप बीते देर रात्रि को दो मंजिले दुर्गा मन्दिर का दरवाजा का ताला तोड चोरों ने मूर्ति से सोने,चांदी आदि के करीब एक लाख से अधिक के सामान पर हाथ अपना साफ कर फरार हो गये।इसकी जानकारी सुबह उस समय हुई जब मन्दिर के पुजारी हरिहर कुश्वाहा पूजा करने मन्दिर पहुंचे देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा है,जब वह मन्दिर के अंदर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गर्भगृह के भी दरवाजे का ताला टूटा हुआ है,और मूर्ति से सभी तरह के आभूषण गायब थे।इस भीषण चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई,लोग मन्दिर में इस तरह से दुस्साहसी तरीके से चोरी से दंग हो गये,इसकी सूचना लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को दी,तो पुलिस में हडकंम्प मच गया,आननफानन में पहुंची पुलिस ने घट‌नास्थल का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली मगर कुछ पता नहीं चल सका ।इसके उपरांत पूजारी ने थाना पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन शुरू करने के साथ ही चोरों और गायब आभूषण तक पहुंचने में जुट गई मगर अभी सफलता नहीं मिल सकी है।ग्रामीणों और पुजारी ने बताया कि दुर्गा मन्दिर में चोरी की यह दूसरी घटना है,इसके पहले भी पिछले वर्ष चोरी हो चुकी है,मगर पुलिस उसका पता तक नहीं लगा सकी है,लोगों ने कहा कि चोरी का जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेंजा जाए।ग्रामीणों के मुताबिक नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र में चोरों के आंतक और बढती चोरी की घटनाओं से लोग सहमें हुए है,बताया कि अभी एक हफ्ते पहले प्राथमिक विद्यालय नूरपुर का ताला तोड़ लाखों के वर्तन,खाद्यान्न आदि की चोरी हो चुकी है,जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है,लोगों ने बताया कि चोर जहाँ बेखौफ है वहीं पुलिस चोरों के आगे बेबस नजर आ रही है।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मन्दिर में चोरी की जानकारी है,मुकदमा दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है,बताय कि जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Exit mobile version