Site icon जनस्वराज हिंदी

दिलदारनगर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक,शिकायत पत्र पेटिका की गई स्थापित

IMG 20250924 WA0031

दिलदारनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं छात्राओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए शासन के मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिकायत पत्र पेटिका स्थापित की है, जहां छात्राएं अपनी शिकायतें
दर्ज करा सकती हैं।

वही दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के कई विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। थाना के उप निरीक्षक हरि माधव पांडेय एवं महिला आरक्षी स्तुति सिंह ने विद्यालयों के छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

थाना क्षेत्र के डालिमस संबिम स्कूल, क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल, कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिकायत पत्र पेटिका स्थापित की गई है।
पुलिस प्रशासन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है। और महिला पुलिसकर्मी गांवों और कस्बों में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं।
महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 100, 108, 1098 और 1930 की जानकारी दी गई।

डालिमस संबिम स्कूल के निदेशक औरंगजेब खान और प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार शर्मा ने इसे छात्राओं के सशक्तिकरण का माध्यम बताया। क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम खान और वाइस प्रिंसिपल इफ्तखार खान ने इसे पीड़ितों की आवाज को पुलिस तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम माना।

Exit mobile version