Site icon जनस्वराज हिंदी

दिलदारनगर में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, ताड़ीघाट रेलवे ब्रांच लाइन और सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण,दी चेतावनी

IMG 20250628 WA0058

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर ताड़ीघाट रेलवे ट्रैक के और सड़क किनारे लोगो द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार सेवराई पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और रेलवे प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की गई।

अभियान में स्थानीय पुलिस और आरपीएफ के साथ राजस्व टीम मौजूद रही। ताड़ीघाट-ब्रांच लाइन के थाना रोड नहर पुलिया से विद्युत उपकेंद्र तक अतिक्रमण हटाया गया। रेलवे ट्रैक से 25 फीट के अंदर के सभी अतिक्रमण को हटाया गया।

प्रशासन ने रेलवे ट्रैक के किनारे लगे ठेले और खोमचे हटवाए। सड़क किनारे लगी गुमटियों को बुलडोजर से पीछे गिराया गया। कुछ दुकानदारों ने पहले ही अपनी गुमटियां हटा ली थीं। प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी एमपी दुबे, नवीन कुमार, राजीव कुमार, कानूनगो राकेश राय और लेखपाल जीतलाल,अमरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा रहे।

Exit mobile version