Site icon जनस्वराज हिंदी

दिलदारनगर-भदौरा नहर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: एक युवक की मौत, दो घायल

IMG 20250705 WA0044

 

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा-दिलदारनगर नहर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

*हादसे की जानकारी*

दुर्घटना उस समय हुई जब तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दिलदारनगर से भदौरा की ओर जा रहे थे। फरीदपुर पुलिया और भदौरा पुलिया के बीच अचानक सड़क पर खड़ी ट्रॉली लगे एक ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

*मृत्यु और घायल*

बाइक चला रहे प्रमोद यादव (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टीपू सुल्तान (26 वर्ष) और प्रवीण पाल (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

*पुलिस की कार्रवाई*

पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता जगधर यादव के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

*परिजनों का शोक*

इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम काके माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जल्द ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version