Site icon जनस्वराज हिंदी

दिलदारनगर के युवक की चित्रकूट में ट्रेन से गिरकर हुई मौत,परिजनों में कोहराम

07dbe621 8c38 4291 bfd2 51944e6e1e971647091563364

 

दिलदारनगर (गाजीपुर) : कस्बा के वार्ड दो फतेहपुर निवासी अमित यादव का मंगलवार की शाम चित्रकूट में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।बुधवार की।सुबह घटना की सूचना स्वजन को मिलते ही खलबली मच गई।सूचना पाकर स्वजन चित्रकूट को रवाना हो गए।।
स्वजन ने बताया कि अमित चार दिन पूर्व अपने एक दोस्त संग हैदराबाद गया था लेकिन दो दिन बाद वह घर के लिए निकल गया।लेकिन चित्रकूट में ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई।पुत्र की मौत की सूचना पाकर आर्मी से सेवानिवृत रामअवध यादव पिता भी टूट गया।अगल बगल के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।पिता भी नियति को कोसते हुए रोने लगे की इसी उम्र में पुत्र के अर्थी को कंधा देना पड़ेगा।वही पति की मौत से पत्नी रिंकी बेसुध हो गई।महिलाओं के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।अमित दो भाइयों में छोटा था।बड़े भाई अशोक सीआईएसएफ में है जो घर छुट्टी पर आए थे।घटना की सूचना पाकर लोगों की भीड़ घर पर जुट गई।अमित अपने पीछे एक तीन वर्ष का पुत्र व एक दो वर्ष की पुत्री को छोड़ गया।

Exit mobile version