Site icon जनस्वराज हिंदी

दावत खाकर लौट रहे युवक पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

Images

गहमर,(गाजीपुर)। गांव में दावत खाकर घर लौट रहे युवको पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक की भाई के तहरीर पर गांव के ही चार लोगों पर मुकदमा दर्जकर घायल को मेडिकल के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेज दिया।
विकास यादव पुत्र शंकर यादव निवासी गांव गहमर पट्टी खेलूराय ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात को मेरा भाई विनय यादव अपने मित्र अरविन्द सिंह पुत्र अंजनी सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलूराय के साथ गांव में सिद्धार्थ सिंह उर्फ गोनू के घर से दावत खा कर दोनों घर लौट रहे थे। कि विक्की सिंह पुत्र गांधी सिंह, चन्दन सिंह पुत्र स्व ध्रुवनरायण सिंह, अंकुर सिंह उर्फ उज्जवल, विरभान सिंह के भांजा अंकित सिंह पूर्व नियोजित घात लगाए एक राय होकर रास्ते में अचानक लाठी-डंडे हांकी, लात-घूंसे से हमला कर दिया जिससे दोनो घायल हो गए। मारपीट में घायल दोनों की चीखने-चिल्लाने व सोर सराबा सुनकर आस-पास के लोगों को मौके पर आता देख कर सभी जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।

Exit mobile version