सेवराई। तहसील में बार एसोसिएशन के द्वारा न्यायिक कार्य से विराट रहते हुए अपनी 10 सूत्रीय मांग पत्रों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
दिए गए मांग पत्र में बताया कि समस्त अधिवक्ता बन्धु वर्तमान समय में मुलभुत समस्याओ से घिरे हुए है। जिस कारण उनकी मनोदशा हमेशा प्रभावित रहती है और वह स्वश्थ मष्तिश्क से न्यायिक कार्य करने में विफल रहते है। अधिवक्ताओ की 10 सूत्रीय मांग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से है जिसमे अविलम्ब लागु हो अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट। अधिवक्ताओ को सामुहिक स्वास्थय बिमा और टर्म पालिसी का लाभ दिया जाए। अधिवक्ता एवं अधिवक्ता के परिवार के सदस्यों को आयुषमान कार्ड से जोड़ा जाए। राज्य सभा और विधान परिषद में अधिवक्ताओ के लिए अधिकारिक सीट आरक्षित की जाए। समस्त न्यायालयो में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जाए। बार काउंसिल के सदस्यो की संख्या बढाई जाए। तत्काल न्यायिक अधिकारियो और कर्मचारिओ के रिक्त पदो पर न्युक्ति शीघ्र हो। राजस्व न्यायालयो मे नियुक्ती विधि स्रातक उपाधि वाले अधिकारियो को तैनात किया जाए। सभी जनपद न्यायालयो में जमानत सत्यापन केन्द्र स्थापित हो जिससे भ्रष्टाचार को रोका जा सके। अधिवक्ताओ को स्थायी व्यवस्थित चेम्बर और वाहन पार्किंग की व्यवस्था दी जाए।
इस मौके पर सचिव पारस राम, उपाध्यक्ष अययाज अहमद खान, कोषाध्यक्ष सुमन्त सिंह कुशवाहा, शाहनवाज,शाहजहां खान, आदि एडवोकेट लोग मौजूद रहे।

