लक्ष्मीपुर (प्रफुल्ल गुप्ता): राष्ट्रीय योगी सेना के मंडल प्रभारी मोनू प्रजापति ने पुरन्दरपुर थाना में तैनात दरोगा पर फरियादियों से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर मोनू प्रजापति ने पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर एवं पुलिस अधीक्षक महाराजगंज को पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।
दिये गये पत्र में उन्होंने पुरन्दरपुर थाना में तैनात दीवान से दरोगा बने भीम सिंह पर आरोप लगाया है कि आये दिन थाने पर फरियादियों से बदसलूकी से पेश आते हैं।
मोनू प्रजापति ने बताया कि ऐसे पुलिसकर्मी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं। आम जनमानस का पुलिस पर विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे पुलिस कर्मियों के पर कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्वासन मिला है की जांच कर न्यायिक कार्यवाही किया जाएगा।
इस संबंध में दरोगा भीम सिंह ने ख़ुद पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है।

