Site icon जनस्वराज हिंदी

थीम फिट इंडिया मिशन के तहत एक घंटा खेल के मैदान में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

IMG 20250829 WA0025

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा परिसर में आज शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार थीम फिट इंडिया मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस के थीम पर एक घंटा खेल के मैदान में के तहत इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ अशोक कुमार गौतम ने किया।

इस दौरान उन्होंने इको क्लब के तहत विभिन्न कार्यक्रमो में प्रतिभागी बच्चों को ग्रीन टी-शर्ट, टोपी पहनाया,इस दौरान कबड्डी,खो खो, रस्साकसी,बैलेंस दौड़,टाफी दौड़ और बोरी दौड़ आदि विभिन्न तरह की गतिविधि प्रतियोगिता आयोजित किया गया,जिसमें करीब 80 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित थीम पर एक घंटा खेल के मैदान में के तहत आयोजित विभिन्न तरह के खेलों में‌ सोनी ओवर आल प्रथम ,प्रिंस और अंकित संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे,इस दौरान बीईओ ने उक्त सभी विजेताओं के साथ ही 11 अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र देकर पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

इस इको क्लब की गतिविधि के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक पेड़ मां के नाम के तहत विद्यालय के छात्र /छात्राओं और उनकी माताओं के सहयोग से 36 पौधे मां के नाम का वृक्षारोपण कराया गया। जिसमें करीब 55 बच्चों के वृक्षारोपण के फोटो अपलोड कर आनलाइन प्रमाण पत्र डाउनलोड किया।

इस दौरान बीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि राष्ट्रव्यापी अभियान भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य पूर्ण सहयोग किया जा रहा हैं,जिसे पर्यावरण को भी सुधार किया जा सके और शासन के लक्ष्य को भी पूर्ण किया जा सकेगा,कहा कि विशेष अभियान के तहत पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह,मंगलदीप सिंह,अरशद हसन,संजय सिंह,शिवदास यादव,डेजी शर्मा,सुधाकर सिंह,सत्यप्रकाश,चंद्रशेखर त्रिपाठी,विनोद सिंह,मिथलेश सिंह,अंजनी मिश्रा,भगवती तिवारी,एसएमसी अध्यक्ष इंदु देवी आंगनवाड़ी आरती देवी सहित छात्र-छात्राएं, माताएं आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version