Site icon जनस्वराज हिंदी

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मछली विक्रेता की मौके पर मौत,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

Screenshot 2025 06 05 17 44 54 76 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217
मृतक मीरज़ाद की फाइल फोटो

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गहमर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर चट्टी के पास एक दुखद घटना सामने आई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मछली विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नगसर थाना क्षेत्र के खडवल गांव निवासी 55 वर्षीय मीरजाद के रूप में हुई है।

मीरजाद रोज की तरह अपनी हीरो पुक मोटरसाइकिल से भदौरा बाजार से मछली खरीदकर महना गांव जा रहे थे। फरीदपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल मीरजाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में पहुंचाया
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गहमर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पुत्री की शादी 20 जून को होनी थी। मृतक की पत्नी दूजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version