Site icon जनस्वराज हिंदी

तेज आंधी-तूफान से पीपा पुल बहा, रेल यातायात भी हुआ प्रभावित

Screenshot 2026 04 29 21 05 55 31 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

 

Oplus_131072

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण बारा-फिरोजपुर पीपा पुल का अधिकांश हिस्सा बह गया, जिससे दोनों गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया और आवागमन बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। उन्होंने बताया कि तेज आंधी-तूफान के चलते पीपा पुल के बह जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस बल भेजा गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर, हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड के करहियां रेलवे स्टेशन के समीप ओएचई वायर पर पेड़ गिर जाने से डाउन लाइन का रेल यातायात भी प्रभावित हो गया। इस दौरान ट्रेन संख्या 63226, 3240, 3210, 13240 समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं।

रेल जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाकर ओएचई वायर को दुरुस्त किया गया। इसके बाद रेल यातायात को पुनः सुचारू कर दिया गया।

Exit mobile version