Site icon जनस्वराज हिंदी

तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर बच्चों का किया गया स्वागत

सेवराई। शिक्षा क्षेत्र भदौरा अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय देवकली में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों के उत्साहपूर्ण स्वागत से खुशी का माहौल रहा।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र राम ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ हो गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से एवं समय से विद्यालय भेजें, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान ग्राम प्रधान राम प्रवेश मौर्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, रसोइया एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version