Site icon जनस्वराज हिंदी

तालाब में मृत मिली मछलियां,पीड़ित पट्टा धारक ने मुआवजे की मांग की

IMG 20250201 WA0009

 

 

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव स्थित एक तालाब की करीब 20 कुंतल से अधिक मछलियां अज्ञात कारणों से मर गई हैं। जिससे सम्बंधित पट्टाधारक को लाखो रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित पट्टाधारक ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की अपील की है।

जानकारी अनुसार सेवराई तहसील क्षेत्र के देवल गांव निवासी घुरहू चौधरी पुत्र स्व. विश्वनाथ चौधरी गांव के ही गाटा संख्या 1026ख के पट्टा धारक है। जिसका रकबा करीब 4 विघा (एक हेक्टेयर) है। शुक्रवार से ही तालाब की मछलियां अज्ञात कारणों से मरने लगी। जब तक कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते करीब 20 से 25 कुंतल मछलियां मरकर पानी की ऊपरी सतह पर फैल गई। पत्र धारक घुरहू चौधरी ने बताया कि मछलियों के मरने का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के बारे में जिला मत्स्य अधिकारी सपना पूरी सहित एसडीएम सेवराई को अवगत कराया गया है। बताया कि शुक्रवार और शनिवार को मरी मछलियों की अनुमानित बाजार मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रुपए से ऊपर है। पीड़ित पट्टा धारक ने एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार के गुहार लगाते हुए वार्षिक राजस्व शुल्क माफी की अपील की है।

इस संबंध में एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है शिकायत के सापेक्ष जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version