Site icon जनस्वराज हिंदी

डेरा से घर जाते वक्त बच्चा हुआ लापता,परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

IMG 20241009 WA0033

डेरा से घर जाते वक्त बच्चा हुआ गायब

दिलदारनगर। क्षेत्र के फूली गांव निवासी प्रतीक यादव(12) पुत्र दिलीप यादव मंगलवार की शाम से ही लापता है। परिजनों ने बताया कि प्रतीक यादव अपने डेरा फूली दुर्गा मंदिर के पास से शाम करीब छः बजे के आसपास गांव में स्थित घर के लिए निकला लेकिन बहुत देर हो जाने पर जब घर नहीं पहुंचा तब परिजन हरान परेशान होकर खोजबीन करने लगे लेकिन देर रात तक जब कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका से इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। उनका कहना है कि प्रतीक को शाम छः बजे के आसपास नट बस्ती के पास अंतिम बार देखा गया है, गांव के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने में लगे हुए हैंऔर रिश्तेदारी नातेदारी में भी रात भर खोजबीन की गई है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना दर्ज कर पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है तथा हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों से संपर्क में है।

Exit mobile version