Site icon जनस्वराज हिंदी

डेढ़ साल से इंडियामार्का हैंडपंप खराब,ग्रामीणों को पेयजल की समस्या

IMG 20250915 WA0006

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव के कुशवाहा मोहल्ला में बीते डेढ़ साल से इंडियामार्का हैंडपंप का रीबोर ना कराए जाने के कारण लोगों को पेयजल की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि हो एवं संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है मामले को लेकर लोगों में आक्रोश में वयाप्त है।

कुशवाहा मोहल्ला निवासी राजेश कुशवाहा ने बताया कि विगत डेढ़ साल से मोहल्ले के बीच लगा इंडिया मार्क का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। जबकि बनवाने के लिए गए कुछ लोगों के द्वारा उसका ऊपर का हिस्सा भी निकाल कर रख लिया गया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है विषम परिस्थितियों और बिजली कटौती की दशा में लोगों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो जा रही है। लोग मजबूरी बस बंद पानी की बोतल लेकर पीने को विवश हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों को हैंडपंप की समस्या से अवगत कराते हुए मरम्मत करने की मांग की गई। लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। इस हैंडपंप के खराब होने के कारण करीब 100 से 150 लोगों को प्रतिदिन पेयजल की किल्लतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने बताया कि समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

Exit mobile version