Site icon जनस्वराज हिंदी

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

Images

 

 

सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के गहमर रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ डाउन लाइन पर पोल संख्या 680/08 के पास रविवार को किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल व्यक्ति की सूचना गहमर रेलवे स्टेशन पर किसी ने दिया। घायलावस्था में व्यक्ति को गहमर कोतवाली पुलिस के द्वारा इलाज करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिय। पुलिस के द्वारा उसके जेव की तलाशी लेने पर तो उसमे आधार कार्ड और एक जनरल कोच का टिकट मिला। आधार कार्ड के अनुसार व्यक्ति का नाम पंकज राम ग्राम मियां का भटकन जिला सिवान मालूम हुआ। गहमर कोतवाली पुलिस ने शव का शिनाख्त हेतु उसके परिवार से बात करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया है।
इस संबंध में गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से कर ली गई है मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version