Site icon जनस्वराज हिंदी

ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई नहीं होने पर जमानिया विधायक का पारा हाई,हरकत में आए कचारियो ने आनन फानन में कार्य पूरा कर विद्युत आपूर्ति बहाल की

IMG 20240904 WA0049

सेवराई। तहसील के भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर बीते चार दिनों से जले होने के बाद भी ना बदले जाने की शिकायत पर सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह का पारा हाई हो गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। इसके तुरंत बाद हरकत में आए बिजली विभाग कर्मचारियों ने आनन-फ़ानन में मरम्मत कार्य पूरा करते हुए आपूर्ति शुरू कर दी। जिससे संबंधित क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
गौरतलब हो कि बीते 30 अगस्त को भदौरा बाजार में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल गया। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग को शिकायत करते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। जिससे आजीज आए लोगों ने जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह से ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत करते हुए बदलवाने की मांग की। उनके द्वारा फोन कर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया गया। मंगलवार की शाम विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर बदल भी दिया गया। लेकिन बुधवार दोपहर वह ब्लाक मुख्यालय होते हुए एक कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी बाज़ार वासियो ने ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू नही होने की बात बताई। जिससे उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। जिस पर हरकत में आये बिजली कर्मचारियो ने मरम्मत कार्य पूरा करते हुए कुछ ही देर बाद आपूर्ति बहाल कर दी। करीब 5 दिनों बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगो ने राहत की सांस ली। लोगो ने जमानिया विधायक का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version