Site icon जनस्वराज हिंदी

जैविक खेती और पौधरोपण अपनाना समय की जरूरत : भैयालाल मौर्य

सेवराई। भारतीय किसान संघ जनपद गाजीपुर की जिला बैठक रविवार को विकासखंड भदौरा स्थित मां कामाख्या धाम करहिया परिसर में वन विभाग के डाक बंगले पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी सदस्यता अभियान, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भैयालाल मौर्य ने कहा कि जैविक कृषि आधारित खेती अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व भी है।बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश नेतृत्व ने सभी विकासखंडों के पदाधिकारियों से प्रत्येक किसान प्रतिनिधि द्वारा पांच ग्राम सभाओं को गोद लेकर वहां सदस्यता अभियान चलाने और उसकी सूची तैयार करने का आह्वान किया। साथ ही जून-जुलाई के दौरान व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान संचालित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अजीत सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रांत संगठन मंत्री रामचेला, प्रांत उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी संतोष मिश्रा, जितेंद्र उपाध्याय, रविशंकर उपाध्याय, अभय सिंह, संदीप, अजीत, उपेंद्रनाथ, पिंटू प्रधान, संजय सिंह, सोनू सहित बड़ी संख्या में किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version