Site icon जनस्वराज हिंदी

जिशान की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल,भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटा में हुआ चयन

 

सेवराई। गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र में एक युवा बॉक्सर की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सेवराई तहसील क्षेत्र के उसिया बाजार मुहल्ला निवासी मतलूब खान के पुत्र जीशान का भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटा से चयन हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगो मे हर्ष वयाप्त है।

जीशान के पैतृक गांव उसिया के बाजार मुहल्ला में इमरान खान के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कलाम पाक से किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहाकि जीशान के इस उपलब्धि से क्षेत्र सहित गांव में हर्ष का माहौल है। जीशान पिछले चार वर्षों से कोच अब्दुल सलाम के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है और भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। आज उनकी बॉक्सिंग खेल की बदौलत ही वह इस उपलब्धि को पाया है। जीशान ने कहा कि मेरे इस सफलता का श्रेय कोच अब्दुल सलाम को जाता है। उनकी बदौलत ही मैं आज इस मुकाम को हासिल कर सका है। वही अब्दुल सलाम ने कहा कि उसिया गांव के युवाओं में प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है। इसके साथ ही गांव के लोग भी हुनर की कद्र करते हैं और खिलाड़ियों को मान सम्मान देते हैं। अगर हर माता पिता अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा के साथ शारीरिक व्ययाम और खेल में सपोर्ट करे तो निश्चित तौर पर युवा सफलता की बुलंदियों को चूमेंगे। इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में जोश बढ़ता है और अन्य युवाओं के लिए यह प्रेरणादायक होता है।

इस मौके पर कारी परवेज, हाफिज आकिब अंसारी, जुल्फिकार खान, शाहनवाज, सेराज, हाजी मंजूर, शकील खान, मेहराब खान, हाफिज अशरफ, जावेद अहमद, नौशाद खान, आजम खान, इश्तियाक खान, इंतजार अली, नवाज, अंजर, इमरान खान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन अहमद शमशाद खान ने किया।

Exit mobile version