Site icon जनस्वराज हिंदी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,राहत शिविरों में जाकर देय सामग्रियों की परखी गुणवत्ता,दिए निर्देश

IMG 20250804 WA0051
जिलाधिकारी अविनाश कुमार,पुलिस अधीक्षक डॉ इराज राजा, एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार सिंह मोटरबोट से बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करते हुए
राहत शिविर एवं देय सामग्रियों की निरीक्षण कर लौटते जिलाधिकारी
राजस्व कर्मी लंच पैकेट वितरण करने जाते हुए
राजस्व कर्मी
ग्रामीणों को नाव लेकर जाता हुआ
गंगा का रौद्र रूप

सेवराई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने सोमवार की दोपहर सेवराई तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।तहसील सेवराई के बाढ प्रभावित गांवों का मोटरबोट से भ्रमण कर नुकसान फसलों का जायजा लेने के साथ बाढ़ राहत शिविरों में जाकर देय सामग्रियों की गुणवत्ता परखी गई और लोगों को गुणवत्तापूर्ण सामाग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने बाढ़ प्रभावित गाँवों मे जाकर लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना व हर सम्भव मदद के लिए, बचाव व राहत उपलब्ध कराने का सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
ज्ञात हो कि सेवराई तहसील के रेवतीपुर एवं गहमर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हुए हैं सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित गाँव हसनपुरा व बिरउपुर गाँव की स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया गया और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी । बाढ़ राहत शिविर/शरणालय, कामख्या धाम, गहमर का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने गाँवों में जाकर प्रभावित परिवारों से वार्ता कर, राहत शिविरों में जाकर देय सामग्रियों की गुणवत्ता परखी। बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत गांव वालों को सावधान रहने व अपने छोटे बच्चों को बाढ़ के पानी में जाने से रोकने एवं उन पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु अपील की गई, बाढ़ प्रभावित गाँवों में नावों की संख्या बढ़ाई गई है जिससे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके ।
बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य हेतु जनपद मुख्यालय में बाढ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है । दूरभाष संख्या 0548-2224041, 9454417103, तहसील बाढ़ कंट्रोल रूम – 05497297597, पर बाढ़ से सम्बन्धित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है, जिसके निस्तारण हेतु बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा तत्काल सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं को निस्तारित कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी जमानियां राम कृष्ण तिवारी,प्रभारी निरीक्षक ग़हमर शैलेश मिश्रा,तहसीलदार सुनील कुमार सिंह,नायब तहसीलदार पंकज कुमार,रामेश्वर तिवारी,पूर्ति अधिकारी मो मोहिद खान,प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक धनंजय आनंद,पशु डॉ मत राज यादव,राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ बाढ़ राहत के अधिकारी व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Exit mobile version