Site icon जनस्वराज हिंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उप जिलाधिकारी सेवराई को सौंपा ज्ञापन

IMG 20250505 WA0025

 

सेवराई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत में जातिगत जनगणना को लेकर लिए गए ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि एनडीए सरकार के इस निर्णय से शोषित, उपेक्षित और वंचित जनमानस को समुचित भागीदारी दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकारों ने जातीय जनगणना को नहीं होने दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार किया है।

oplus_131072

पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय आने वाले समय में वंचित शोषित समाज को समुचित भागीदारी प्राप्ति के लिए कानूनी आधार बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की और हृदय से कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दालचंद राजभर, पूर्व प्रतिनिधि सिंहासन राम, जिला संगठन प्रभारी युवा मोर्चा रवि राय, विधानसभा अध्यक्ष दीपक राजभर, रीवा मोर्चा जहुराबाद जिला उपाध्यक्ष कबीर खान,विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मदाबाद नीरज राजभर, ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन राजभर, महिला मंच विधानसभा अध्यक्ष जंगीपुर मीना देवी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जीयूत राजभर, युवा मोर्चा जिला महासचिव कवलदेव राजभर, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष रेवतीपुर अशोक राजभर युवा मोर्चा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version