Site icon जनस्वराज हिंदी

जल निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान,प्रधान पर धन दुरूपयोग का लगाया आरोप

Screenshot 2025 06 14 16 14 43 93 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक के पथरा गांव में जल निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।

गांव के दक्षिणी क्षेत्र में मल्लाह टोली की नालियों और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास कार्यों के लिए 29 लाख रुपए खर्च किए गए।

लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिख रहा है।
ग्राम प्रधान पर इन पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। शनिवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बरसात से पहले नाला निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वे तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। खंड विकास अधिकारी भदौरा के. के. सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version