Site icon जनस्वराज हिंदी

छात्र पर पेचकस से जानलेवा हमला कर किया लहुलुहान,आरोपी फरार

IMG 20250825 WA0018

 

अजित कुमार सिंह

नगसर। स्थानीय नगसर हाल्ट थाना इलाके में मनबढों ने पुरानी रंजीश को लेकर आज सोमवार को एक 16 वर्षीय छात्र पर पेचकस से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया,एवं खुद को पकडे जाने की डर से धमकी देते हुए फरार हो गये।

घटना की सूचना पर पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई,हमलें की सूचना मिलते ही परिजन आननफानन में मौके पर पहुंचे,एवं किसी तरह घायल को थाने ले गये,वहाँ से पुलिस ने इलाज के लिए रेवतीपुर सीएचसी भेंजा,घायल के तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटने के साथ ही हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान और उन्हें दबोचने के प्रयास में जुट ग ई,मगर हमलावर अभी तक पुलिस की पकड से दूर है।थाना क्षेत्र के दसवंतपुर निवासी एवं कक्षा 11 का छात्र आलोक राय उम्र करीब 16 वर्ष ने बताया कि वह अपने घर से नगसर स्कूल के लिए निकला,वह अभी अवंती ट्यूबेल के समीप पहुंचा ही था कि तीन चार की संख्या में पहले से घात लगाए हमलावरों ने अचान उसका रास्ता रोक लिया ।

बताया कि अभी वह कुछ समझ पाता कि हमलावरों ने लोहे के पेचकस से उसके उपर अचानक हमला कर दिया,उसे हाथ,गर्दन एवं सर में चोटें आईं है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिली है,तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है।

Exit mobile version