Site icon जनस्वराज हिंदी

छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में स्कूल प्रबंधक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

दिलदारनगर (गाजीपुर) : कक्षा सात की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में मंगलवार को डालिम्स सनबीम स्कूल रक्साहां के मैनेजर साकिब खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को न्यायलय में पेश किया जहां से वह जेल गया।इस घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरो पर थी।

क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा रक्साहां गांव स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी।स्वजन का आरोप है कि विद्यालय के मैनेजर साकिब खां मंगलवार को केबिन मे बुलाकर हाथ पकड़कर खींचने लगे और अकेले में बात करने के लिए मोबाईल नंबर मांग रहा था और बोला कि मेरे साथ रहोगी तो अच्छा रहेगा तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो।तुम्हे विद्यालय का कोई अध्यापक कुछ नहीं बोलेगा। जो उनका बात करने का लहजा काफी अश्लील था।

पुलिस ने स्वजन की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मैनेजर को शाम को गिरफ्तार कर लिया।वही विद्यालय के प्रिंसिपल आर एस शर्मा ने बताया कि कुछ स्कूलों ने इस मुद्दे को तिल का ताड़ बनाकर एवं छात्रा को दबाव में लेकर इस कृत को अंजाम दिया है जो गलत और साजिश है।विद्यालय की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा कृत्य किया गया है।थाना निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के स्वजन की तहरीर पर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया जहां से वह जेल गया।

Exit mobile version