Site icon जनस्वराज हिंदी

चुनावी रंजिश को लेकर घात लगाए हमलावरों ने दो भाईयों को धारदार हथियार से वार कर किया लहू लुहान

IMG 20241014 WA0058

दिलदारनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों को हमलावारों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया । निरहू का पूरा ग्राम प्रधान के भतीजे प्रदीप यादव पर चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही युवकों ने चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। वहीं भाई को बचाने में छोटा भाई संदीप यादव भी घायल हो गया। दोनों का उपचार नर्सिंग होम में चल रहा हैं।

घात लगाए बदमाशों ने किया हमला

पुलिस ने जितेंद्र यादव, विकास यादव, देवा, मनीष, मुकेश, आकाश, गोलू सहित सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया हैं। तहरीर देकर संदीप यादव ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई प्रदीप यादव अहाते पर सोने जा रहे थे। कुछ युवक पहले से घात लगाए बैठे थे और दोनों भाइयों को पकड़ लिया।

पुलिस किया मामला दर्ज

पहले प्रदीप यादव पर चाकू से वार कर दिए। इसके बाद बचाने गए भाई संदीप पर हमला किया जिस वजह से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने हमला किया हैं। थाना अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

Exit mobile version