Site icon जनस्वराज हिंदी

चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, सी एच ओ के भरोसे ही चल रहा स्वास्थ्य केंद्र

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र अंतर्गत बारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वैसे तो यहां कई कर्मचारियों की तैनाती है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दोनों सीएचओ के भरोसे ही चल रहा है।

बारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक सीएचओ, लैब टेक्नीशियन, 2 वार्ड बॉय, एक वार्ड आया, एक स्वीपर, सहित एक आयुष चिकित्सक की तैनाती है। लेकिन बीते दिनों आयुष चिकित्सक डॉक्टर सत्यदेव का एक्सीडेंट हो जाने के कारण हो गया है। यहां करीब आसपास के आधा दर्जन गांव के 60,000 की आबादी अपने विभिन्न रोगों के इलाज के लिए आती है। लेकिन चिकित्सक के अभाव में सीएचओ के द्वारा महज सामान्य रोगों के इलाज के लिए ही दवा दिया जाता है अन्य और गंभीर परिस्थितियों में मरिजो को यहां से सीएससी भदौरा अथवा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जाता है।

इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है जल्द ही वहां चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।

Exit mobile version