Site icon जनस्वराज हिंदी

चार घंटे में गुमशुदा बालक को सकुशल खोज निकाला, गहमर पुलिस की तत्परता सराही



सेवराई (गाजीपुर)। थाना गहमर पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को थाना गहमर क्षेत्र निवासी जाकिर अंसारी (12), पुत्र मोहम्मद जावेद अंसारी, किसी कारणवश घर से लापता हो गया था। सूचना मिलते ही गहमर पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालक भदौरा रेलवे स्टेशन के पास सकुशल मिला।
पुलिस ने बालक को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और कुछ ही घंटों में उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और गहमर पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


क्षेत्र के लोगों ने भी गुमशुदा बालक को कम समय में खोजकर सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने के लिए गहमर पुलिस की संवेदनशीलता एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा की।

Exit mobile version