Site icon जनस्वराज हिंदी

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से बेखौफ बदमाशों ने नौ लाख रुपए लूट लिए,क्षेत्र में घटना से सनसनी

IMG 20250430 WA0042

सेवराई। तहसील क्षेत्र के बारा पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर ताड़ीघाट बारा नेशनल हाईवे 124 सी पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से बेखौफ बदमाशों ने नौ लाख रुपए लूट लिए। लूट की इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई । मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों से जानकारी इकठ्ठा की।
ज्ञात हो कि बारा गांव निवासी जाफर खान अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर सुबह बैठे थे कि तीन अज्ञात लड़के आए और उनके साथ बातचीत करते हुए कलम मांगने लगे। जिस पर दुकानदार ने बताया कि यहां कलम नहीं मिलता है दो लोग पल्सर बाइक पर ही बैठे रहे और तीसरा कुछ मांगने के लिए जाफर खान से बात करने लगा।इसी बीच मौका देखकर काउंटर पर रखा बैग लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। संचालक सहित लोगों के हो हल्ला मचाने पर भी मौके का फायदा उठाकर वे भागने में सफल रहे। ग्रामीणों द्वारा उनका पीछा भी किया गया लेकिन वे फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने बगल के दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल के साथ साथ पूछताछ कर रही है। इस सम्बन्ध में कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

Exit mobile version