Site icon जनस्वराज हिंदी

ग्राम प्रधान प्रत्याशी को धमकी मामले में मां-बेटी गिरफ्तार

IMG 20260719 WA0012

 

गहमर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में पेश कर भेजा गया

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान चुनाव से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मां-बेटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों पर ग्राम प्रधान प्रत्याशी को गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, थाना गहमर क्षेत्र के करवनिया डेरा निवासी ग्राम प्रधान प्रत्याशी अब्दुल बाकी की तहरीर पर 12 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चुनावी रंजिश और पैसों के विवाद को लेकर गुलाब पाण्डेय की पत्नी श्यामा पाण्डेय तथा पुत्री ज्योति पाण्डेय ने उनके साथ अभद्रता की, जान से मारने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी।

मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 131/2026 के तहत पुलिस ने विवेचना के दौरान कार्रवाई करते हुए रविवार को श्यामा पाण्डेय (45 वर्ष) और ज्योति पाण्डेय (22 वर्ष) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Exit mobile version