Site icon जनस्वराज हिंदी

ग्राम पंचायत में हो रहे निर्माण कार्य के 18 बोरी सीमेंट चोरी, ग्राम प्रधान ने दिया थाने में तहरीर

IMG 20250225 WA0075

 

 

अजित कुमार

नगसर। स्थानीय क्षेत्र के गोहदा विशुनपुरा ग्राम पंचायत में चल रहे गोहदा गांव में सी सी रोड निर्माण के लिए मंगाए गए 120 बोरी में से 18 बोरी सीमेन्ट की चोरी होने से गांव सहित क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मंगलवार की सुबह मजदूरों ने जब कार्यस्थल पर जाकर देखा तो चोरी की सूचना ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगो को दिया जिसपर तुरन्त ग्राम प्रधान नीता देवी और सचिव आलोक कुमार ने थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुक़द्दमा दर्ज कर कार्यवाही करने की सूचना दिया है।

क्षेत्र में बढ़ रही लगातार चोरी की तमाम घटना से क्षेत्रीय लोगो मे किसी बड़ी अनहोनी का डर बना हुआ है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बन कर हाथ मल रहा है ।क्षेत्र में चर्चा है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से महीने के भीतर लाखों की चोरी की दर्जनों घटनाओं में एक का भी खुलासा न होने से मन मे शंका बन रहा है ।

नगसर थानाध्यक्ष बिन्द कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Exit mobile version