Site icon जनस्वराज हिंदी

गौशाला में प्रधान प्रतिनिधि ने गोवर्धन पूजा का किया आयोजन

Screenshot 2025 10 22 19 10 09 15 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

सेवराई। तहसील अंतर्गत रेवतीपुर ब्लॉक के नौली बिटुका स्थित अस्थाई गौशाला में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमशेद राईनी व इरशाद राईनी और सोनू ने गौशाला पहुंचकर गौमाताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की।

प्रधान प्रतिनिधि जमशेद राईनी, व इरशाद राईनी और सोनू ने सभी गायों को तिलक लगाया और मिष्ठान खिलाया। उन्होंने इस दौरान गौसेवा का संदेश भी दिया, जिसमें प्रकृति, पशु और मानव के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।
गोवर्धन पर्व की परिक्रमा की ओर गोमाता क चरणों में पुष्प अर्पित किए। गौशाला में पूजन के बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर गौसंरक्षण और स्वच्छता का संकल्प भी लिया।

Exit mobile version