Site icon जनस्वराज हिंदी

गोरखपुर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बने सुशांत शर्मा

8b4908c6 bf1c 4e6a 8594 d2fbc54ef356

गोरखपुर (अंकिर वर्मा): भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने संगठन का विस्तार करते हुए गोरखपुर जिलाध्यक्ष की घोषणा की है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता सुशांत शर्मा को एनएसयूआई गोरखपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक योगेश प्रताप सिंह और यूथ प्रदेश प्रवक्ता अंकित पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा छात्रों के राजनीति में आने से ही देश सशक्त होगा सुशांत शर्मा गोरखपुर विश्वविद्यालय का तेज तर्रार छात्र नेता है पूर्व में भी शहर अध्यक्ष रह चुका है संगठन में कार्य करने का अनुभव भी है।

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विख्यात भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष अंशुमान पाठक ने कहा कांग्रेस देश की पहली पार्टी है जिसने छात्रों को राजनीति में आने का मार्ग प्रशस्त किया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकित पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

सुशांत शर्मा की नियुक्ति रवि पांडेय, सत्यम सिंह, आनंद सिंह , उत्कर्ष पांडेय , सुबोध पांडेय, विश्वजीत मिश्रा श्याम सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे संगठन के काम में मजबूती आएगी।

Exit mobile version