सेवराई। एक ओर जहा सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात कर रही है तो वही धान की रोपनी करने के लिए आधा से अधिक समय बीत जाने के उपरांत भी अभी तक नहरे सुखी है। किसानों को पानी न मिलने के कारण उनकी नर्सरी सुख रही है जिसके कारण उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है सेवराई तहसील क्षेत्र के दर्जनों ऐसे माइनर एवं नहर है जो झाड़ झखाड़ से पट गए है ना मात्रा के इसमे वर्षो से टेल तक पानी नही पहुंचता।इसका जीता जागता उदाहरण चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली दिलदारनगर- उसिया रजवाहा पोषक नहर है जिसका गोड़सरा गांव,करवनिया का डेरा तक उसका टेल है।गोड़सरा गांव के किसानों की इस रजवाहा से सैकड़ो बीघा खेतो की सिंचाई इसी से के भरोशे है लेकिन इस रजवाहा के जर्जर होने और झाड़ियों के उगने से वर्षो से टेल तक पानी नही आ पाता है।वही करवनिया का डेरा के पास ग्रामीणों द्वारा कूड़ा और खर पतवार डाल कर भर दिया गया है।जिससे रजवाहा में टेल तकपानी नही आने से इलाके की किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी है।जिन किसानों के पास निजी संसाधन बोरिंग, डीजल इंजन नही है उनके सामने धान की रोपाई के बाद सिंचाई की बड़ी समस्या सामने आ जाती है।रज
वाहा से सिंचाई की आस लगाए किसानों की उम्मीदे अब काफूर हो गई है। कई वर्षों से दिलदारनगर उसिया रजवाहा के टेल तक पानी नही आने से इस बार धान की रोपाई और फसल भी सुख सकती है। खेती के समय रजवाहा के टेल तक सफाई नही होने से किसानों के सामने सिंचाई की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी सम्बन्धित विभाग इसकी सफाई कराने पर ध्यान नही दे रहा है।पानी के अभाव में धान की बीज,और फसलें सूखने से किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ती है। उसिया के सरफुद्दीन खान, सफी आलम, शमशाद, अरसद , चिथरु बिंद, दरोगा बिंद, कालिका यादव,आसिफ,इमरान,राशिद,जमलुद्दीन आदि किसानों ने बताया कि दिलदारनगर उसिया रजवाहा का जो टेल गोड़सरा तक है इस रजवाहा के सफाई और टेल तक पानी पहुचने की बाबत शाशन से प्रशासन तक दौड़ लगाया गया है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वही उसीया के किसानों द्वारा बताया गया कि रजवाहा की पानी सिर्फ उसीया क्यू ई सी स्कूल के पास तक पानी खत्म हो जाता है।उससे आगे इस धान की सीजन में पानी नहीं आया जिससे धान की रोपाई में काफी परेशानी आ रही है। किसानों ने आरोप लगाया की योगी सरकार में न तो नहरों में पानी है और न ही बिजली आपूर्ति हो रही है।ऐसे में किसान कैसे खेती करे।समस्याओं के बावजूद भी विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी नहरों को देखने तक नहीं आता है।किसानों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया है कि नहर की सफाई और टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है।

