Site icon जनस्वराज हिंदी

गाजीपुर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

IMG 20241015 WA0003

गाजीपुर। जनपद के लंका मैदान के समीप रविवार को रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि गण और एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान सभी ने एकजुट होकर गाजीपुर जिले में स्केटिंग खेल को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि एसोसिएशन का नया कार्यालय अब स्केटिंग खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए एक नया केंद्र बनेगा, जहां से खेल से संबंधित गतिविधियों और प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की योजना बनाई गई है। इस संस्थान के खुलने से गाजीपुर के विकास और खेलों में रुचि रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक कुमार उपाध्याय, अध्यक्ष गाजीपुर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने की। उनके साथ मंच पर उपाध्यक्ष रमणीक तिवारी, सचिव ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अनुग्रह नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष शशि प्रभा उपाध्याय, प्रवीण कुमार राय, सीमा, ज्योति राय, नितिन शर्मा, परवेज आलम अंसारी, रतन कुमार पाण्डेय आदि लोगविशेष रूप से मौजूद रहे।

Exit mobile version