Site icon जनस्वराज हिंदी

ग़हमर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

IMG 20251024 WA0053

सेवराई। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रचार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को सड़क मार्ग से बिहार जाते समय भदौरा, गहमर पहुंचे। यहां पहले से इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी अजय राय जिंदाबाद” और “महागठबंधन विजय हो” के नारे लगाए।
कांग्रेसजनों के बीच अजय राय ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए पत्रकारों के एक सवाल का जबाब देते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है, और जनता के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बेरोजगारी, महंगाई और बदहाली के खिलाफ बदलाव का मन बना चुकी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में हैं, जबकि विपक्ष की तरफ से केवल भ्रम फैलाने की राजनीति की जा रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस के अमजद हुसैन,लक्ष्मीकांत उपाघ्याय,मनोवैज्ञानिक डा0 राजेश शर्मा, साजिद खां, विमलेश गहमरी, राजनरायन कुशवाहा,बाल्मीकि सिंह, इमरान हुसैन, परवेज हुसैन, अशोक राम सहित स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थक शामिल रहे। जगह-जगह लोगों ने अजय राय का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल में एक नई ऊर्जा के साथ सक्रिय हुई है।
गहमर से आगे बढ़ने के बाद अजय राय का काफिला बिहार सीमा की ओर रवाना हो गया, जहां वे महागठबंधन के पक्ष में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे ।

Exit mobile version