Site icon जनस्वराज हिंदी

गहमर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Screenshot 2026 01 04 20 34 13 58 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

 

सेवराई।गहमर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में नामजद अभियुक्त मंजीत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी रविवार शाम करहिया हाल्ट क्रासिंग के पास से हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त मंजीत विश्वकर्मा पुत्र ऋषिमुनी उर्फ रिक्खी विश्वकर्मा गहमर कोतवाली क्षेत्र के लहना गांव का निवासी है। उसके खिलाफ कोतवाली में कांड संख्या 150/2025 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी करहिया हाल्ट क्रासिंग के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ नाबालिग से संबंधित यौन अपराध के गंभीर आरोप हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।

Exit mobile version