Site icon जनस्वराज हिंदी

खण्ड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन

Oplus

oplus_131074

oplus_131074
oplus_131072
oplus_131072
oplus_131074
oplus_131074
oplus_131074
oplus_131074

 

सेवराई। भदौरा ब्लाक सभागार कक्ष में शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक कर्मचारी के द्वारा उन्हें छाता और धार्मिक ग्रंथ व अंगवस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी गई।

खंड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम बीते एक वर्ष से भदौरा ब्लॉक में कार्यरत थे। 31 जनवरी को उनके अवकाश प्राप्त होने के साथ ही ब्लॉक के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक के कर्मचारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा उन्हें माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य और बिताये हुए समय को याद किया गया। एडीओ आईएसबी जगदीश केसरी ने कहाकि बतौर खंड विकास अधिकारी आपके द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांव में जो विकास कार्य कराए गए हैं निश्चित तौर पर सराहनिय हैं। भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने कहाकि आपके अनुभव के अनुसार ही हम लोगों के द्वारा मुश्किल से मुश्किल कार्यों को पूरा किया गया है। उन्होंने अपेक्षा किया कि भविष्य में भी आप हमें अपने अनुभवों से मार्ग प्रशस्त करेंगे। एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद ने शायराना अंदाज में शायरी प्रस्तुत करते हुए खंड विकास अधिकारी को विदाई दी। इस दौरान उनको स्मृति चिन्ह एवं विभिन्न प्रकार के उपहार भी भेंट किए गए। सेवराई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेचन यादव एवं गोविंद दीवाना ने विदाई गीत गाकर सबको भाव विभोर कर दिया।

इस मौके पर उनके पुत्र अमित कुमार, पौत्री शिक्षा भारती, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, बीईओ सीताराम यादव, एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय, एपीओ विनय दुबे,सचिव ईश्वर चंद्र राय, संगीता कुशवाहा, पवन कुमार, कमलकांत सिंह, संजना सिंह, नितेश, जोखन,नगीना राम, विमलेश परजा पति,जितेंद्र कुमार पाठक, अशोक सिंह, सरफराज खान, तबरेज खान,कामरान खान,बाबूलाल,मिन्हाज खान,इरफान खान, कलाम खान,रियाज खान,जहांगीर आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version