Site icon जनस्वराज हिंदी

खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के नेतृत्व में प्रधान एवं सचिवों की बैठक स्पन्न,प्रधान मंत्री आवास योजना के बारे में दी गई जानकारी

Oplus

oplus_131072

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक सभागार कक्ष में आज ग्राम प्रधानों व सचिवों की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हुए बदलाव के बारे में जानकारी साझा करते हुए शासन के मनसा अनुसार पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के बारे में जानकारी दी गई।

 

बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सर्वे में पात्र लाभार्थीयों तक सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को पहुंचना मुख्य ध्येय है। इस नवीन योजना अन्तर्गत ग्रामीण परिवारों के सभी आवास विहीन परिवार एवं शून्य, एक या दो कमरों के कच्ची दीवार और कच्ची छत युक्त मकानों में रहने वाले परिवार को शामिल किया जायेगा।

 

खण्ड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम ने मौजूद ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को सम्बोधित करते हुते बताया कि ऐसे परिवार जो आश्रय विहीन हो, बेसहारा भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले, हाथ से मैला ढोने वाले, आदिम जनजातीय समूह, वैधानिक रूप से मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूर आदि को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। सर्वे में नये परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

इस मौके पर एडियो आई

एसबी जगदीश केशरी, एडियो एजी प्रभाकर पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह, प्रधान सुभाष यादव,अनिल यादव,विपिन राय,भोला यादव,

अजीत यादव, नरेंद्र सिंह, प्रदीप राजभर, राम प्रवेश कुशवाहा, तौसीफ खान, राम इकबाल,   होदा खान,रिजवान खान,फरहान खान,पप्पू कुशवाहा,ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद राय, पवन सिंह, कमलकांत सिंह, नवीन कुमार यादव, संजना सिंह, मनीष राय, राजीव शर्मा, विमलेश प्रजापति, नगीना राम सहित कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version