Site icon जनस्वराज हिंदी

क्रैक डाउन:आरपीएफ जवान हत्याकांड का आरोपी के साथ पुलिस का मुठभेड़

IMG 20240827 WA0020

सेवराई: आर पी एफ के दो आरक्षियो की हत्याकांड में शामिल एक आरोपी के साथ मंगलवार की सुबह गहमर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस द्वारा इलाज के लिए आरोपी को जिला चिकित्सालय भेजवाया गया।

बता दे कि आर पी एफ जवानों की हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही थी कि सोमवार की शाम घटना में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

मंगलवार की सुबह आरोपी प्रेमचंद कुमार पुत्र वीरेंद्र वर्मा निवासी भगवतीपुर बिहार को पुलिस घटनास्थल पर निशानदेही के लिए ले गई तो आरोपी एस आई सुरेश मौर्य का पिस्टल ले कर भागने लगा और पुलिस पर असलहा लहराने लगा तभी पुलिस की जवाबी कार्यवाही में उस पर फायर किया गया तो उसके पैर में गोली लगी।

कोतवाल अशोक मिश्र ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। अन्य से पूछताछ चल रही है।

Exit mobile version