Site icon जनस्वराज हिंदी

क्रैक डाउन:स्वाट टीम और ग़हमर पुलिस से गौतस्कर की मुठभेड़,घायल,तमंचा और बाइक बरामद

IMG 20250904 WA0017

 

सेवराई। अपराध एवं अपराधियो तथा गौतस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम और ग़हमर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार करते हुए एक तमंचा एवं कारतूस के साथ मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

जानकारी अनुसार जिले की स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा मय टीम के साथ बुधवार की रात्रि गश्त पर नवली गांव के पास मौजूद थे तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन व मोटरसाइकिल रजागंज की तरफ से गहमर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए करीब पहुंच कर जब उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्ति द्वारा स्वाट टीम पर तमंचे से फायर करते हुए बारा की तरफ भागने लगा। स्वाट प्रभारी द्वारा आर टी सेट कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए संदिग्ध गाड़ियों का पीछा किया गया। ग़हमर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा हमराहियों के साथ मगरखाई मोड के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे तभी दोनो तरफ से खुद को घिरा देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा फिर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो उसके दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।पुलिस ने जब घायल तस्कर को गिरफ्तार किया तो उसने अपना नाम पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर पुत्र इलियास निवासी ग्राम सहेड़ी थाना करंडा जनपद गाजीपुर बताया।उसके पास से एक अदद 315 बोर तमंचा एक अदद 315 बोर जिंदा कारतूस और दो खोखा के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद किया। घायल तस्कर को तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला सीएचसी भदौरा गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया। वही पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ।पुलिस मुठभेड़ में घायल गौतस्कर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।क्षेत्राधिकारी जमानिया अनिल कुमार ने बताया कि ग़हमर थाना क्षेत्र में स्वाट टीम और ग़हमर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार किया है।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।अंधेरे का फायदा उठा कर पिकअप वाहन फरार हो गया।जिसके विरुद्ध जनपद के कई थानों में गौतस्करों के मामले दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली इस टीम में प्रभारी स्वाट रोहित कुमार मिश्रा मय टीम,प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा थाना गहमर मय टीम,चौकी प्रभारी बारा मय टीम मौजूद रहे।

Exit mobile version