
नगसर । नगसर मीर राय में मां भगवती स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन अंतरप्रांतीय कब्बडी प्रतियोगिता का बीते रविवार की देर रात को भव्य समापन हो गया।देर रात्रि को खेले गये फाइनल मुकाबले में ताडीघाट (यूपी) ने आरा( बिहार) को 37-29 से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।मैन आफ द मैच विजेता टीम के रोहित को मिला,मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान त्रिलोकी सिंह कुशवाहा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। पुरस्कार वितरण का यह काम देर रात्रि तक चलता रहा।इसके पूर्व रात्रि को ही खेले गये पहले सेमीफाइनल में आरा बिहार ने करहियां को 30-25 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया,जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ताडीघाट ने बीरऊपुर को 34-30 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इसके उपरांत फाइनल मुकाबले में ताडीघाट ने आरा को आठ अंकों 37-29 से शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम कर ली,जबकि तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कैमुर ने मिर्जापुर को 34-32 से पराजित कर मुकाबले में तीसरा स्थान हासिंल किया।
फाइनल मैच के समापन के उपरांत खिलाड़ियों और मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान त्रिलोकी सिंह कुशवाहा ने कहा कि खिलाड़ियों ने जो कला का बेहतर प्रदर्शन प्रदर्शन किया है,उम्मीद है कि यही खिलाड़ी एक दिन राष्ट्रीय फलक पर गाँव और जिले का नाम रौशन करेगें।मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है,बस उन्हें उचित प्रशिक्षण और कला की बारिकियों को आत्मसाथ करने की है,कहा कि खेल से जहाँ शारिरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है,वहीं दूसरी ओर इससे हमें समाजिक सौहार्द भी कायम रखने में मदद मिलती है।इस अवसर पर सफरोज अंसारी,जितेंद्र सिंह,प्रतीक सिंह,सुशिल सिंह,विवेक सिंह,संदीप सिंह,सत्यव्रत खरवार आदि मौजूद रहे।मुकाबलें में निर्णायक की भूमिका पप्पू चौहान और अमन अंसारी जबकि उद्घघोषक पप्पू शर्मा और राहुल राजा रहे।

