Site icon जनस्वराज हिंदी

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विभाग ने चलाया अभियान, दो वाहनों का किया चलान,एक को किया जब्त

Screenshot 2025 06 05 17 43 34 92 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

 

 

 

….कार्यवाही से ट्रक और ट्रेलर संचालकों में मचा हड़कंप….

सेवराई। स्थानीय तहसील के भदौरा बस स्टैंड के पास परिवहन विभाग ने अनाधिकृत और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पीटीओ लव कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में एक 18 टन ओवरलोड ट्रक को सेवराई चौकी में जब्त किया गया।

चेकिंग के दौरान दो ट्रक चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। विभाग ने इन वाहनों का चालान किया है और चालकों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। जब्त वाहनों को छुड़ाने के लिए 72,000 रुपये जमा करने होंगे।

परिवहन विभाग ने कुल तीन वाहनों पर कार्रवाई की है। इनमें दो वाहनों का चालान किया गया है और एक को ओवरलोड होने के कारण जब्त किया गया है। सभी वाहनों पर कुल 1,24,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जब्त वाहन को सेवराई पुलिस चौकी परिसर में रखा गया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के ट्रक और ट्रेलर चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान कई भारी वाहन चालक अपने वाहन लेकर मौके से भाग गए।

Exit mobile version