Site icon जनस्वराज हिंदी

एसकेबीएम इंटर कॉलेज में शिक्षा संवर्धन परिषद (ईपीसी) द्वारा 90 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

IMG 20250823 WA0071

सेवराई। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दिलदारनगर स्थित एसकेबीएम इंटर कॉलेज में शिक्षा संवर्धन परिषद (ईपीसी) ने मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज तैय्यब द्वारा कलाम ए-पाक से हुई।

जनपद के 15 विद्यालयों से चुने गए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त 90 छात्र-छात्राओं को संस्था के अध्यक्ष सरफुद्दीन खान ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. हैदर अली खान ने छात्रों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए मोबाइल से दूरी बनाएं और पढ़ाई पर ध्यान दें।

संस्था के अध्यक्ष सरफुद्दीन खान ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। पहले वर्ष में 7 विद्यालयों के 42 छात्र, दूसरे वर्ष में 10 विद्यालयों के 60 छात्र और इस वर्ष 15 विद्यालयों के 90 छात्रों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इम्तियाज खान ने की, जबकि संचालन मास्टर अब्दुल खालिद खान ने किया। इस अवसर पर अनवर खान, अब्दुल कलाम खान, अरशद, सेराज मक्की, मास्टर अब्दुल अहद, मास्टर इब्राहिम खान, मास्टर बबलू खान, जावेद खान, मोहसिन खान, शम्स तबरेज खान, शहिदा मैडम समेत कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Exit mobile version