Site icon जनस्वराज हिंदी

एन एच 124 सी को जोड़ने वाला देवल भदौरा मुख्य मार्ग का एप्रोच क्षतिग्रस्त, आवा गमन करने में हो रही परेशानी

Screenshot 2025 05 28 22 04 08 56 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d217

सेवराई । तहसील क्षेत्र के एनएच 124सी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। भदौरा बसस्टैंड के पास यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग (वर्तमान एनएच 124सी) को जोड़ने वाला भदौरा देवल मुख्य मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है।

विभाग ने मुख्य मार्ग को जोड़ने के लिए सीसी का कार्य कराया था। भारी वाहनों और बरसात के कारण यह सड़क जगह-जगह से टूट गई है।

क्षतिग्रस्त सड़क पर छोटे वाहन चालक और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बड़े वाहनों से छोटे वाहनों की टक्कर का खतरा बना रहता है। इससे वाहन चालकों के बीच विवाद भी होते है।

स्थानीय व्यापारी दिनेश राय, कुंदन गुप्ता, रिंकू गुप्ता, वीरेंद्र प्रजापति, जवाहर पांडेय और राजू ने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को सूचित किया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एई रमेश पाल ने कहा कि वे समस्या से अवगत हैं। जल्द ही मरम्मत कार्य कराकर आवागमन सुचारू किया जाएगा।

Exit mobile version