Site icon जनस्वराज हिंदी

एडीओ पंचायत का स्थाननातरण,दी गई भावभीनी विदाई

Oplus

oplus_131072

oplus_131072
oplus_131072
oplus_131074

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे गैर ब्लॉक स्थानांतरण पर एडीओ पंचायत संजय शर्मा, सचिव संगीता कुशवाहा और मदन मोहन गुप्ता को सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। वही नवागत एडीओ पंचायत का स्वागत सम्मान किया गया।
भदौरा के एडीओ पंचायत संजय शर्मा का स्थानांतरण देवकली ब्लॉक में एवं सचिव मदन मोहन गुप्ता, संगीता कुशवाहा का स्थानांतरण गैर ब्लाक होने पर ब्लाक सभागार कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विकास भवन से संबद्ध अशोक यादव को भदौरा ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत के तौर पर नियुक्त किया गया है। वही नए सचिव नवीन यादव और राजीव शर्मा को भदौरा ब्लाक में कार्यभार संभालने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी, सचिव ईश्वर चंद राय, कमलकांत सिंह, पवन सिंह, अजय प्रकाश गुप्ता, नितेश कुमार, जोखन कुशवाहा, राजीव शर्मा, नवीन यादव, संजना सिंह, ग्राम प्रधान बलिराम यादव, बलिराम राय, सफाई कर्मी सिंहासन, रियाज खान, जहांगीर, लकी सिंह सहित ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे। सम्मान समारोह का संचालन सचिव विमलेश कुमार प्रजापति ने किया।

Exit mobile version