सेवराई। तहसील क्षेत्र के उसिया में उम्मीद संस्था के द्वारा एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत उम्मीद एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नवाज शरीफ के द्वारा फीता काटकर किया गया। गांव के प्रबुद्ध जनों के द्वारा सभी अतिथियों एवं मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बसपा जिला उपाध्यक्ष परवेज खान ने मुख्य अतिथि उम्मीद संस्था के अध्यक्ष नवाज़ शरीफ़ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए उम्मीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि हमारा मकसद होनहारो को बेहतर शिक्षा के लिए मदद करना है। हम गाजीपुर के इस इलाके से करीब 200 बच्चों को गोद लेने की योजना बना रहे हैं। जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वह 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो संस्था के कुछ नियमावली के तहत हम उन्हें बेहतर कॉलेज में दाखिला करने के साथ ही उनकी कॉलेज की फीस भी अदा करेंगे। हमारा मकसद है कि कोई भी होनहार बच्चा अपनी आर्थिक मजबूरी के चलते अपनी पढ़ाई बाधित न करें। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्र के होनहारों को उच्च तकनीकी शिक्षा देते हुए उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्य एवं उसके नियमावली को भी विस्तार पूर्वक समझा।
कार्यक्रम का संचालन आसिफ गाजीपुरी ने किया एवं अध्यक्षता हाजी अबरार खान ने किया। इस मौके पर सरताज खान, नुरुलहोदा खान, परवेज खान, इंतखाब खान, इमरान खान, बाबर कुरेशी, मोहम्मद नेशार, शाहबाज खान, हाफिज अली अकबर, मास्टर आरिफ खान, मास्टर मोहसिन खान, मुस्लिम रजा खान, कौसर खान के अलावा भारी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहे।

