Site icon जनस्वराज हिंदी

उपनिरीक्षक अंजनी राय का राजकीय सम्मान के साथ गहमर के नरवा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

IMG 20250131 WA0021

 

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बसुका गांव निवासी उपनिरीक्षक अंजनी राय का पार्थिव शरीर देर रात उनके पैतृक घर बसुका लाया गया। शुक्रवार की सुबह गहमर के नरवा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया मुखाग्नि उनके भतीजे इंद्र भूषण राय ने दिया। ज्ञात हो कि गहमर थाना क्षेत्र के बसुका गांव निवासी अंजनी कुमार राय उत्तर प्रदेश पुलिस में 1995 में बात और आरक्षी के पद पर नियुक्त हुए थे वर्तमान में वह बहराइच जनपद में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे और उनकी ड्यूटी प्रयागराज महा कुंभ मेला में लगी हुई थी और वह झूसी कोतवाली में तैनात थे मंगलवार की सुबह इन्होंने पेट में दर्द होने की शिकायत की तो साथियों द्वारा दवा दिलवाया गया दोपहर बाद उनकी तबीयत खराब हुई और इनका निधन हो गया। गुरुवार की देर शाम इनका पार्थिव शरीर सम्मान के साथ पहुंचने पर ग्रामीणों सहित परिवार समेत लोग रोने बिलखने लगे।

Exit mobile version